सांसद किशन कपूर का इंदौरा में किया अभिनंदन
सांसद किशन कपूर से इंदौरा आने वाले भाजपा मंडल इंदौरा के ओर से ढ़ोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।
By Edited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 09:29 AM (IST)
डमटाल, जेएनएन। सांसद किशन कपूर का इंदौरा पहुंचने पर भाजपा मंडल ने स्वागत किया। सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने किशन कपूर को बधाई देते जगत प्रकाश नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष घनश्याम, भाजपा नेता रंजीत पठानिया, भाजपा प्रवक्ता विजय कुमार, हिमाचल पर्यटन प्रकोष्ठ के सचिव गौरव शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदर्श शर्मा, पूर्व बीडीसी मेंबर मोहनलाल, मोहनलाल डोगरा, करतार ¨सह, विपिन डोगरा सहित अन्य भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें