Move to Jagran APP

मंडी में एबीवीपी ने निकाली 170 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

ABVP Mandi Tiranga Yatra एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) मंडी नगर इकाई की ओर से स्वाधीनता के अमृत महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 170 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मंडी बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंडी शहर के 230 लोगों ने भाग लिया।

By Virender KumarEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 06:41 PM (IST)
मंडी शहर में तिरंगा यात्रा निकालते एबीवीपी के कार्यकर्ता। जागरण

मंडी, जागरण संवाददाता। ABVP Mandi Tiranga Yatra, एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) मंडी नगर इकाई की ओर से स्वाधीनता के अमृत महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 170 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मंडी बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें मंडी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंडी शहर के 230 लोगों ने भाग लिया।

loksabha election banner

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल ने कहा कि एबीवीपी द्वारा आज पूरे देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह तिरंगा यात्रा भारत की रक्षा में तैनात जवानों, भारत की रक्षा करते हुए शहीदों के लिए समर्पित है और साथ हैं। विद्यार्थी परिषद ने इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की सुरक्षा के लिए बार्डर पर तैनात सेना के जवानों का वंदन किया। प्रांत कार्यसमिति सदस्य राहुल भंडारी ने कहा कि देशभक्ति किसी को देश के प्रति उसके प्यार और सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करता हैं।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और उसके लिए कुछ भी करने के उत्साह और बलिदान की भावना रखने वाले को देशभक्त के रूप में संबोधित किया जाता है। यह लोगों को देश के प्रति जीने, प्यार करने, लडऩे तथा जरूरत पडऩे पर प्राणों को त्यागने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय इकाई मंत्री नैंसी सिपहिया ने कहा कि सेना को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास अपने सैनिकों के लिए और पूरे भारतीय सेना के लिए अपार सम्मान, प्यार, गर्व और प्रशंसा है। राजस्थान के जलते हुए रेगिस्तानों से लेकर सियाचिन की बर्फीली ऊंचाइयों तक, युद्ध के मैदान से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, एक अपराजय इच्छाशक्ति के साथ सर्वोच्च बलिदान तक, हमारे सैनिकों ने भारत के लिए सम्मान और सबसे ऊपर अपने जीवन के लिए समझौता किया है। उन सभी जवानों को पूरी देश के नागरिकों की तरफ से नमन करती हूं। तिरंगा रैली का शुभारंभ भीमाकाली मंदिर परिसर से हुआ और गुरुद्वारा होते हुए बस स्टैंड से गुजरी, उसके पश्चात विश्वकर्मा से होते हुए सुकेती पुल तक गई, वहां से चौहटा बाजार होते हुए सेरी मंच पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। मंडी शहर के लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में खूब जोश दिखाया और सभी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित तिरंगा रैली के लिए बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.