आइएएस अधिकारी राखिल काहलों बोलीं, करवाचौथ को लेकर 28 साल पहले जो उत्साह था वह आज भी
IAS Rakhil Kahlon अठाइस साल से पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रख रहीं आइएएस अधिकारी विशेष सचिव शिक्षा व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राखिल काहलों का मानना है कि समय के अनुसार परंपराओं में बदलाव आ रहा है।
शिमला, जेएनएन। अठाइस साल से पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रख रहीं आइएएस अधिकारी विशेष सचिव शिक्षा व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राखिल काहलों का मानना है कि समय के अनुसार परंपराओं में बदलाव आ रहा है। उनके अनुसार करवाचौथ का पर्व भी आधुनिकता के रंग में रंग गया है। कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां सुहागिनों के इस पर्व को आज भी परंपरागत रीति से मनाया जा रहा है। कांगड़ा जिले में आसपास के घरों की महिलाएं इकट्ठी होकर इस व्रत का पूजन और कथा शास्त्रों व परंपरा के अनुसार करती हैं। उनके अनुसार जितना उत्साह शादी के बाद इस व्रत के लिए था, वह आज भी उसी उत्साह से इसकी परंपराएं निभा रही हैं। भारतीय संस्कृति को सहेजकर रखने और इसके प्रसार के लिए आवश्यक है कि इसे परंपराओं और विधि विधान के अनुसार मनाया जाए।