तंग गलियां अग्निशमन विभाग की राह में रोड़ा
रितेश ग्रोवर कांगड़ा धार्मिक नगरी कांगड़ा अग्निकांड़ों का बड़ा दंश झेल चुकी है। इसके
रितेश ग्रोवर, कांगड़ा
धार्मिक नगरी कांगड़ा अग्निकांड़ों का बड़ा दंश झेल चुकी है। इसके बाद यहां व्यवस्था में सुधार हुआ है पर मंदिर बाजार की तंग गलियों में अब भी आग लगने की स्थिति में निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और कांगड़ा अग्निशमन विभाग ने शहर में स्थापित सभी फायर हाइड्रेंट की जांच पूरी कर ली है। जांच प्रक्रिया में कांगड़ा में स्थापित 17 फायर हाइड्रेंट में से सिर्फ एक ही काम करने की स्थिति में नहीं है। इस संबंध में अग्निशमन विभाग ने जल शक्ति विभाग को अवगत करवा दिया है।
खराब फायर हाइड्रेंट कांगड़ा बाईपास स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय के पास स्थित है।
..................
यहां है दिक्कत
शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी देवी का मंदिर ऐसे स्थान पर है जहां आग की घटना होने पर फायर हाइड्रेंट से ही काबू में पाया जा सकता है। अब भी कांगड़ा में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां फायर हाइड्रेंट नहीं स्थापित हो पाए हैं और न ही यहां पर अग्निशमन गाडि़यां पहुंच सकती हैं। इसका उदाहरण कांगड़ा का मंदिर बाजार है। यहां पर मुख्य मंदिर से मुख्य बाजार तक हजारों की संख्या में दुकानें हैं और बड़ा रिहायशी इलाका भी है। ऐसे में फायर हाइड्रेंट ही लोगों को नुकसान से बचा सकते हैं।
.....................
अग्निशमन विभाग के पास चार गाडि़यां हैं। एक वाटर टेंडर में नौ हजार लीटर पानी स्टोर किया जा सकता है। इसके अलावा तीन गाड़ियां भी हैं। विभाग फायर हाइड्रेंट के साथ-साथ गाडि़यों की जांच परख भी करता है। कांगड़ा एयरपोर्ट व शक्तिपीठ क्षेत्र होने के कारण अग्निशमन विभाग 24 घंटे अलर्ट पर रहता है। त्योहारी सीजन में सभी कर्मचारी सतर्कता के साथ सेवाएं दे रहे हैं।
-अशोक कुमार, फायर उपअधिकारी, अग्निशमन विभाग कांगड़ा पिछले पांच वर्ष में आया बदलाव
शहर में कई बड़े मामले आग लगने के सामने आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में पहले धर्मशाला या पालमपुर से अग्निशमन विभाग की सेवाएं लेनी पड़ती थी। 15 वर्ष पूर्व खुले अग्निशमन विभाग से कांगड़ा में कई बड़ी घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया है। सरकार से होगी मांग मिले और सुविधाएं
कांगड़ा एक व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ शक्तिपीठ स्थल भी है। विभाग को बाईपास मार्ग पर नया भवन मिल चुका है। व्यापारियों की ओर सरकार से मांग करेंगे कि कांगड़ा अग्निशमन विभाग को आधुनिक मशीनों से लैस किया जाए।
पंडित वेद प्रकाश शर्मा, व्यापार मंडल कांगड़ा के प्रधान