विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HRTC बस और टिप्पर के बीच टक्कर, यात्रियों से भरी थी धर्मशाला आ रही गाड़ी; नीचे थी गहरी खाई

By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 03:45 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सलोल में एचआरटीसी बस और टिप्पर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे ...और पढ़ें

सलोल से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  प्रतीकात्मक फोटो

सलोल से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कांगड़ा के सलोल में एचआरटीसी बस-टिप्पर की टक्कर हुई।

  2. सुबह 7:30 बजे काथला मंदिर के पास हुआ यह हादसा।

  3. किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं, आपसी समझौता हुआ।

संवाद सूत्र, चैतड़ू (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एचआरटीसी बस और टिप्पर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा सलोल में काथला मंदिर के पास वीरवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। दोनों वाहनों की ड्राइवर साइड से टक्कर हुई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर नहीं गई, सड़क से निचली तरफ गहरी खाई थी। 

सलोल से धर्मशाला आ रही थी बस

जानकारी के अनुसार टिप्पर तियारा की ओर से लंज की तरफ जा रहा था, जबकि एचआरटीसी बस सलोल से धर्मशाला की तरफ जा रही थी। काथला मंदिर के पास दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और ड्राइवर साइड से आपस में टकरा गए। बस में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी सवार थे। 

टक्कर के बाद अफरा-तफरी

टक्कर के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, दोनों वाहनों में सवार लोगों को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

दोनों पक्ष में बातचीत से समझौता

बताया जा रहा है कि फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया है। पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण हादसे के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: ड्राइवर को झपकी आने से रोड रोलर से जा टकराई कार, 3 बच्चों समेत 6 घायल; मंडी-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा