विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटरोपी मार्ग पर दलदल में फंसी एचआरटीसी की बस, पीडब्ल्यूडी के जेई बोले हाथ में जौ नहीं उगते

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Fri, 23 Apr 2021 10:26 AM (IST)

HRTC Bus Entrapped लोक निर्माण विभाग पद्धर उपमंडल के अधीन कोटरोपी-चुक्कू-खजरी मार्ग में निगम की बस देवधार के पास बीते ...और पढ़ें

कोटरोपी-चुक्कू-खजरी मार्ग में निगम की बस देवधार के पास बीते वीरवार सुबह आठ बजे से दलदल में फंसी हुई है।
कोटरोपी-चुक्कू-खजरी मार्ग में निगम की बस देवधार के पास बीते वीरवार सुबह आठ बजे से दलदल में फंसी हुई है।

पद्धर, आशीष भोज। लोक निर्माण विभाग पद्धर उपमंडल के अधीन कोटरोपी-चुक्कू-खजरी मार्ग में निगम की बस देवधार के पास बीते वीरवार सुबह आठ बजे से दलदल में फंसी हुई है। चौबीस घंटे बीत जाने बावजूद पीडब्ल्यूडी महकमा बस को निकालने के प्रयास नही कर पाया है। ऐसे में जहां निगम को चपत लग रही है। वहीं ग्राम पंचायत चुक्कू और उरला के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गौर रहे कि यहां देवधार के पास सड़क को चौड़ा करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कटिंग की है। लेकिन मिट्टी को टारिंग की गई पक्की सड़क पर ही बिछा दिया है। जिससे यहां दलदल बनी हुई है। बड़े वाहनों के साथ साथ छोटे वाहन भी यहां स्किड हो रहे हैं। वहीं दोपहिया वाहनचालकों के कपड़े भी खराब हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत चुक्कू के उप प्रधान रमेश चंद ने समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के जेई को दूरभाष पर शिकायत की। तो समस्या का हल करने के बजाए जेई साहब ने उल्टा धौंस जमा दी। बोले हाथ मे जौ नही उगते। ड्राइवर को गाड़ी चलाना नही आती।

ग्रामीणो का तर्क है कि पीडब्ल्यूडी महकमा अपनी जबाबदेही से भटक रहा है। यहां मार्ग में पिछले 24 घंटों से एचआरटीसी की बस फंसी हुई है। जिससे लोगों को पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। या टैक्सी हायर कर लोग अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। जबकि पीडब्ल्यूडी महकमा अभी तक भी रोड क्लियर कर बस को निकालने की जहमत नही कर पाया है।

भारी बारिश के कारण यहां बस दलदल मिट्टी में फंसी हुई है। ड्राइवर थोड़े नीचे से बस निकालता तो बस नही फंसती। पंचायत के उपप्रधान का फोन आया था। जो तुरंत जेसीबी मशीन और टिप्पर भेजने की बात करे। तब मैंने बोला कि हाथ मे जौ नही उगते। जेसीबी मशीन उपलब्ध नही हो पाई। आज जेसीबी मशीन और टिप्पर भेज बस को निकाला जाएगा। साथ ही मार्ग को दरुस्त भी किया जाएगा। रूप लाल, जेई पीडब्ल्यूडी पद्धर।