भडियाड़ा में मकान जला, लाखों का नुकसान
व भड़ियाड़ा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान भी हुआ है। जिस समय घटना पेश आई उस समय घर के सदस्य घर के आंगन में धूप सेंक रहे थे। घटना की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत भड़ियाडा की प्रधान
संवाद सहयोगी, गगल : कांगड़ा हलके के तहत भडियाड़ा गांव में बुधवार को मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। अग्निकांड शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। घटना के समय परिवार के सदस्य आंगन में धूप सेंक रहे थे।
भडियाड़ा की प्रधान कुशला देवी व उपप्रधान जोगेंद्र सिंह ने बताया कि स्वरूप सिंह का सारा सामान जल गया है। पीड़ित स्वरूप सिंह ने बताया कि जब मकान के अंदर आग लगी तो सड़क पर जा रहे राहगीर ने इसे देखा और उन्हें सूचना दी। इसके बाद उन्होंने इस बाबत सूचना कांगड़ा व धर्मशाला स्थित अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोगों सहित अग्निशमन विभाग की गाडि़यां भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैली थी कि मकान का आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्वरूप सिंह की दोनों बेटियां ससुराल से मायके आई हुई थीं। स्वरूप सिंह ने बताया कि अग्निकांड में सोने के गहने, टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, अलमारी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। गगल थाना के प्रभारी मेहरदीन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पंचायत प्रधान व उपप्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।