विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election:कुलदीप कुमार ने नामांकन वापस लिया, कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए

By Jagran NewsEdited By: Richa Rana
Published: Sat, 29 Oct 2022 04:32 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरे पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार ने नामांकन ...और पढ़ें

कुलदीप कुमार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
कुलदीप कुमार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

अंब,संवाद सहयोगी। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरे पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। शनिवार को अंब के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति कमेटी की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर पहुंचे। कार्यक्रम में सुक्खू ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तरफ से भेजा गया संदेश कार्यकर्ताओं को सुनाया। उन्होंने कुलदीप कुमार को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने की भी घोषणा की तथा प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के सह संयोजक का दायित्व भी सौंपा।

कुलदीप कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता

कार्यक्रम के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुलदीप कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पिछले चार दशक से पार्टी के साथ जुड़े हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकारों में कुलदीप कुमार कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुलदीप ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू के समर्थन में जो अपना नामांकन पत्र वापस लिया है, उसके लिए कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा मान-सम्मान देगी। यदि प्रदेश में जनता के समर्थन से कांग्रेस की सरकार बनती है तो कुलदीप कुमार को मंत्री के बराबर का दर्जा देकर चेयरमैन के पद से नवाजा जाएगा।

सुदर्शन बबलू के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे

सुक्खू कहा कि अब कुलदीप कुमार चिंतपूर्णी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर जनता से किए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस योजना व महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति कमेटी की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, चिंतपूर्णी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलवान सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: HPBOSE Final Exam: हिमाचल के शीतकालीन स्‍कूलों में नवंबर में होंगी वार्षिक परीक्षाएं, 10 तक देनी होगी रिपोर्ट

HP Congress Chargesheet: जयराम सरकार के खिलाफ 23 पन्‍नों की चार्जशीट लाई कांग्रेस, नौकरियां बेचने सहित ये आरोप