Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश में जल्‍द करवट बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश होने की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदलेगा। नवरात्र व दशहरा के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है 16 और 17 अक्टूबर को मौसम करवट बदलेगा

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 07:43 AM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 07:43 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में जल्‍द करवट बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश होने की संभावना
हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदलेगा।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदलेगा। नवरात्र व दशहरा के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है 16 और 17 अक्टूबर को मौसम करवट बदलेगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने की सूरत में ठंड बढ़ सकती है। अभी प्रदेश में सुबह शाम व रात को मौसम ठंडा हो गया है।

loksabha election banner

हालांकि प्रदेश में पांच दिन से खिल रही धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं बुधवार को प्रदेश के छह शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। केलंग में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि 16 अक्टूबर से दो दिन के बारिश हो सकती है। बुधवार को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश होने की सूचना नहीं है। जनजातीय क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। आज वीरवार को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।

राज्य में तापमान की स्थिति

  • शहर न्यूनतम अधिकतम
  • शिमला 13.6 24.4
  • सुंदरनगर 11.3 30.7
  • भुंतर 10.6 30.4
  • कल्पा 5.6 22.0
  • धर्मशाला 15.8 27.4
  • ऊना 18.7 35.0
  • नाहन 18.5 28.5
  • केलंग 5.1 17.2
  • पालमपुर 13.0 25.6
  • सोलन 10.5 29.5
  • मनाली 9.2 23.2
  • कांगड़ा 15.4 29.6
  • मंडी 13.4 30.4
  • बिलासपुर 16.0 33.0
  • हमीरपुर 16.6 30.0
  • चंबा 12.3 29.5
  • डलहौजी 13.0 16.8
  • कुफरी 12.4 17.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.