Himachal Weather Update: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, पांच जिलों में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 21 से 23 फरवरी के लिए प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 21 से 23 फरवरी के लिए प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। 21 व 22 फरवरी को कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में, जबकि 23 फरवरी को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी जिला सहित शिमला व सोलन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 21 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके 25 फरवरी तक सक्रिय रहने की संभावना है।
21 को प्रदेश के ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है और निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 22 फरवरी को अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। शुक्रवार को शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे। प्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -6.6 डिग्री और सबसे अधिक तापमान ऊना में 27.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 6.0, 16.3
- सुंदरनगर, 5.6, 24.8
- भुंतर, 4.5, 23.4
- कल्पा, -0.5, 14.8
- धर्मशाला, 7.6, 18.8
- ऊना, 7.2, 27.8
- नाहन, 12.3, 21.1
- केलंग, -6.6, 6.4
- सोलन, 4.8, 22.2