Himachal Weather Update: प्रदेश में 21 फरवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, हिमपात और बारिश की संभावना
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और 21 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और 21 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इससे सुबह-शाम की ठंड से राहत मिलेगी।
नाहन व कांगड़ा को छोड़ बाकी जगह शिमला से ज्यादा ठंड है। शिमला का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि ऊना में 5.6, सुंदरनगर में 5.7 व धर्मशाला में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में लगातार धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 7.9, 17.0
- सुंदरनगर, 5.7, 24.2
- भुंतर, 5.4, 24.2
- कल्पा, -0.5, 12.0
- धर्मशाला, 7.2, 18.4
- ऊना, 5.6, 27.7
- नाहन, 10.3, 21.0
- केलंग, -5.9, 3.9
- सोलन, 4.4, 24.0