विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में कल से करवट बदलेगा मौसम, पीएम मोदी के दौरे पर बारिश का साया, 10 जिलों के लिए अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Mon, 03 Oct 2022 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 08:16 AM (IST)

Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम करवट बदल सकता है। चार अक्‍टूबर से पश्चिमी हवाएं सक्रिय ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम करवट बदल सकता है।
हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम करवट बदल सकता है।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम करवट बदल सकता है। चार अक्‍टूबर से पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से बारिश की संभावना है। प्रदेश में आज भी बादल छाए रहेंगे। पीएम मोदी के बिलासपुर व कुल्‍लू के दौरे में मौसम खलल डाल सकता है। पीएम मोदी के मंडी दौरे में भी बारिश ने खलल डाल दिया था। मोदी मंडी नहीं पहुंच पाए थे व उन्‍होंने वर्चुअली रैली को संबोधित किया था। अब पांच अक्‍टूबर को भी मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चार अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में पांच अक्टूबर को लाहुल स्पीति व ऊना को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी और भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

नारकंडा, बीड़ व पालमपुर में बारिश

प्रदेश में रविवार को भी कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। नारकंडा में 10, पालमपुर में 8.5 और कांगड़ा के बीड़ में सात मिलीमीटर वर्षा हुई। रविवार को शिमला सहित अधिकतर स्थानों पर खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर को बादल छा गए। इससे तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में 35 सड़कें यातायात के लिए अब भी बंद हैं।

पहाड़ों पर हिमपात से ठंडक

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हलका हिमपात होने से ऊंचाई व मध्‍यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड का अहसास होने लगा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो सुबह शाम व रात को काफी ठंड पड़ रही है।

कहां कितना तापमान रहा डिग्री सेल्सियस

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 14.0, 23.4
  • सुंदरनगर, 16.5, 31.2
  • भुंतर, 13.3, 30.3
  • कल्पा, 6.5, 22.0
  • धर्मशाला, 17.2, 29.4
  • ऊना, 21.2, 34.4
  • नाहन, 20.1, 28.0
  • केलंग, 4.8, 20.0
  • सोलन, 13.4, 29.5