Himachal Weather Update: बारिश व बर्फबारी के साथ हो सकती है दिसंबर की शुरुआत, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत बारिश व बर्फबारी के साथ हो सकती है। नवंबर के आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिसंबर में बर्फबारी से पर्यटकों को हिमाचल के स्नो प्वाइंटस पर घूमने का मौका मिलेगा।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों बर्फबारी के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है। प्रदेश में पांच दिन बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना है। दिसंबर माह की शुरुआत में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। दिसंबर में बर्फबारी से व्हाइट क्रिसमस मनाने का मौका मिल सकता है। वहीं न्यू ईयर ईव पर पर्यटकों का जोश हाई रहेगा। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में बीते दिनों भारी बर्फबारी हुई है। मनाली के सोलंग नाला, गुलाबा और रोहतांग दर्रे सहित आसपास व लाहुल के पर्यटन स्थलों में अभी भारी बर्फ मौजूद है, जहां पर्यटक मस्ती करने पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।
तापमान में आई और गिरावट
बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा जिला में सुबह-शाम धुंध पड़ सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में 57 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें लाहुल स्पीति में 47, कुल्लू में चार, कांगड़ा में तीन, चंबा में दो और सिरमौर में एक सड़क यातायात के लिए बंद है।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 8.6, 18.0
- सुंदरनगर, 3.1, 23.8
- भुंतर, 2.8, 23.7
- कल्पा, 3.4, 16.2
- धर्मशाला, 9.2, 23.2
- ऊना, 5.6, 26.7
- नाहन, 11.2, 23.0
- केलंग, -3.6, 9.3
- सोलन, 3.8, 23.0
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के इन चार जिलों में धुंध, केलंग में -5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान