Himachal Weather Update: प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना, 10 जून से साफ रहेगा मौसम
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 10 जून के बाद से मौसम के साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश में मानसून के 24 जून के बाद पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में आगामी दिनों में लोगों को तपती गर्मी से बेहाल होना पड़ेगा।
रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर रविवार को भी हल्की बर्फबारी हुई। कई स्थानों पर बारिश भी हुई। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। बारिश के बाद अधिकतम तापमान पांच से 10 डिग्री तक लुढ़का है।
रविवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश की छह जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री तक नीचे रहा।
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 13.6, 23.6
- सुंदरनगर, 18.2, 30.7
- भुंतर, 17.1, 31.3
- कल्पा, 8.0, 22.3
- धर्मशाला, 15.6, 26.4
- ऊना, 19.2, 32.8
- नाहन, 19.7, 28.8
- केलंग, 8.4, 21.3
- सोलन, 14.2, 24.5