Himachal Weather Update: प्रदेश में कल से बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में कल यानी शुक्रवार से मौसम करवट बलेगा। 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 23 व 24 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कल यानी शुक्रवार से मौसम करवट बलेगा। 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 23 व 24 जनवरी को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट आई है। इसका कारण धूप के साथ हवा चलना है। मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -10.1 व सबसे अधिक तापमान ऊना व बिलासपुर में 23 डिग्री दर्ज किया गया है।
कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में 103 सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद हैं। इनमें 102 लाहुल-स्पीति व एक पांगी में बंद है। लाहुल-स्पीति में तीन पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित है।
प्रदेश में कहां कितना तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 5.4, 13.1
- सुंदरनगर, 2.0, 21.9
- भुंतर, 5.4, 20.3
- कल्पा, -2.6, 10.0
- धर्मशाला, 4.4, 16.6
- ऊना, 4.0, 23.0
- नाहन, 9.3, 19.0
- केलंग, -10.1, 0.6
- सोलन, 3.0, 21.2