Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: तीन दिन बारिश व बर्फबारी की संभावना, आज छह जिलों में आंधी का अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। छह जिलों में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बीते कल शनिवार को हुई हल्‍की बारिश से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 01 May 2022 08:18 AM (IST)Updated: Sun, 01 May 2022 08:18 AM (IST)
Himachal Weather Update: तीन दिन बारिश व बर्फबारी की संभावना, आज छह जिलों में आंधी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। छह जिलों में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर में आंधी चलने और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन, चार व पांच मई को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

loksabha election banner

शनिवार को सूर्यदेव के प्रचंड रूप के कारण गर्मी का सामना करना पड़ा। ऊना जिले में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देर शाम कांगड़ा सहित कुछ इलाकों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लाहुल स्‍पीति व मनाली में भी बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ों पर हल्‍की बर्फबारी भी हुई है। इस कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का अहसास हो रहा है। मध्‍यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन मैदानी क्षेत्र में धूप की तपिश है।

गर्मी बढऩे के साथ शिमला व मनाली में बढ़े पर्यटक

मनाली। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए काफी संख्या में सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर शिमला व मनाली में शनिवार को काफी पर्यटक पहुंचे। स्नो प्वाइंट बने लाहुल के कोकसर में डेढ़ हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी। कुछ एक पर्यटकों ने रोहतांग के मढ़ी का रुख किया और सागू फाल में बर्फ का आनंद लिया। हालांकि यहां पर अभी तक पर्यटकों का ज्यादा सैलाब नहीं उमड़ा है, लेकिन 15 मई तक समर सीजन के रफ्तार पकडऩे की उम्मीद है। वहीं शिमला में पिछले सात दिन के दौरान पर्यटकों के 31,000 वाहन आए हैं। वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। इससे यहां पर पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.