Himachal Weather Update: प्रदेश में कुछ दिन साफ रहेगा मौसम, बारिश की बेहद कम संभावना
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर 13 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में किसी प्रकार का बदलाव होने की संभावना नहीं है।
शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर 13 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में किसी प्रकार का बदलाव होने की संभावना नहीं है। शनिवार को जनजातीय क्षेत्र केलंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मंडी, सुंदरनगर, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, भुंतर में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून के विदा होने के एक दिन बाद ही पारा चार डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है। सर्दियों की आहट के बावजूद आठ स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। शनिवार को प्रदेशभर में तेज धूप खिली।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 14.1, 24.6
- सुंदरनगर, 16.2, 31.2
- भुंतर, 15.6, 31.0
- कल्पा, 7.0, 22.3
- धर्मशाला, 18.6, 25.9
- ऊना, 21.5, 34.3
- नाहन, 21.3, 28. 0
- केलंग, 4.7, 18.0
- बिलासपुर, 20.5, 33.0
- हमीरपुर, 20. 7, 30.3
- चंबा, 15.8, 29.4
- डलहौजी, 13.3, 19.8
मौसम सुहावना होने से बढ़ने लगे पर्यटक
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन पर इन दिनों मौसम सुहावना होने के कारण पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। शिमला में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मनाली के पर्यटन स्थल भी पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। अन्य राज्यों से पर्यटक बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला के रिज और माल रोड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ा है। सैलानियों के आने से पर्यटन नगरी में होटलों में अच्छी खासी आक्यूपेंसी देखने को मिल रही है।