Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: दस जिलाें में बारिश का अलर्ट, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर रुक रुक जारी है। प्रदेश में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश के 10 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 07:50 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर रुक रुक जारी है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर रुक रुक जारी है। प्रदेश में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। शनिवार को नाहन में आठ, शिमला में चार, कोटखाई में 2.5 और मंडी में करीब एक मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश के 10 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम के अब साफ रहने की संभावना है। कुछ ही स्थानों पर बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

दो दिन हुई भारी बारिश ने मंडी व कुल्लू जिला में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुल्लू जिला के आनी के अमरबाग कुशकुटल में शुक्रवार रात कुटल नाले में बाढ़ आने से सड़क किनारे खड़ा टिप्पर बह गया और नाले पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। मंडी जिले के सराज हलके के लम्बाथाच-कुलथनी मार्ग पर कई जगह भूस्खलन के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी डा. साधना ठाकुर 12 घंटे थुनाग में फंसी रहीं। उन्हें शनिवार को रेडक्रास के कार्यक्रमों में भाग लेना था, लेकिन मार्ग बंद होने परथुनाग विश्राम गृह में रुकना पड़ा। दिनभर सड़क बहाल होने का इंतजार करती रहीं, मार्ग बहाल न होने पर उन्होंने वर्चुअली लोगों को संबोधित किया।

वहीं सात मील में पहाड़ दरकने के कारण बाधित मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 34 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुआ। हाईवे के दोनों और 20 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। सात मील में वीरवार रात को 12 बजे पहाड़ दरकने के कारण मलबा हाईवे पर आने से हाईवे बंद हो गया था। वहीं प्रदेशभर में बारिश व भूस्खलन के कारण 15 मकानों को नुकसान पहुंचा है और 219 सड़कें यातायात के लिए बंद है। मंडी में 138, हमीरपुर में 61 सड़कें बंद हैं। इनके अलावा भी प्रदेश के कई स्थानों पर मार्ग बंद हुए हैं। मंडी में 40 ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 15.8, 22.4
  •  सुंदरनगर, 21.2, 31.4
  • भुंतर, 20.7, 32.2
  • कल्पा, 13.6, 22.2
  • धर्मशाला, 18.2, 26.6
  • ऊना, 23.8, 26.6
  • नाहन, 22.3, 25.0
  • केलंग, 12.0, 23.3
  • सोलन, 20.2, 29.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.