शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज दीपावली पर मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप लगने से अधिकतम तापमान में सुधार आएगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि राज्य में आने वाले चार दिनों के दौरान मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कुछ एक जगह बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
बुधवार को शिमला शहर और इसके आसपास कुछ स्थानों पर हलकी बारिश होने से तापामन में गिरावट दर्ज की गई। शिमला के अलावा कुकुमसेरी में भी तीन मिलीमीटर बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाने से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। चंबा जिला की पांगी घाटी के विद्युत उपमंडल किलाड़ व विद्युत उपमंडल साच में मंगलवार देरशाम को बर्फबारी होने से छह-छह ट्रांसफार्मर बंद हैं। इस कारण लोग सर्द रातें अंधेरे में काटने के लिए मजबूर हैं। हालांकि बुधवार को धूप खिलने व लोक निर्माण विभाग की ओर से किए प्रयास के बाद घाटी में यातायात व्यवस्था लगभग बहाल होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
राज्य में तापमान की स्थिति
- शिमला, 6.7, 16.8
- सुंदरनगर, 9.7, 27.8
- भुंतर, 8.5, 22.4
- कल्पा, -0.3, 13.0
- धर्मशाला, 11.2, 20.4
- ऊना, 13.4, 29.8
- नाहन, 13.0, 24.9
- केलंग, -1.3, 6.3
- पालमपुर, 9.0, 21.4
- सोलन, 10.0, 24.8
- मनाली, 3.2, 13.0
- कांगड़ा, 10.7, 26.5
- मंडी, 12.0, 26.4
- बिलासपुर, 10.0, 27.5
- हमीरपुर, 11.2, 25.4
- चंबा, 7.3, 22.5
- डलहौजी, 4.6, 10.9
- कुफरी, 3.3, 8.2
a