Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद लुढ़का तापमान, जानिए मौसम का हाल

Himachal Weather Forecastहिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद तापमान में हल्की गिरावट आई है। शिमला से ऊना का न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 14.7 जबकि ऊना का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 09:02 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद तापमान में हल्की गिरावट आई है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद तापमान में हल्की गिरावट आई है। शिमला से ऊना का न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 14.7, जबकि ऊना का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सुबह-शाम की ठंड के बाद दिन में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है और धूप खिली रहेगी। इसके बाद मौसम करवट बदल सकता है।

loksabha election banner

मैदानी इलाकों में तेज धूप पड़ने के कारण पर्यटक भारी तादाद में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मनाली, शिमला, धर्मशाला और डलहौजी में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। वीकेंड पर सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ी। मनाली सहित लाहुल का भी पर्यटक रुख कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के बाद यहां पर्यटकों की संख्‍या में एकाएक इजाफा हुआ।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 14.7, 24.6
  • सुंदरनगर, 13.3, 32.5
  • भुंतर, 11.7, 32.1
  • कल्पा, 6.4, 24.5
  • धर्मशाला, 16.6, 26.8
  • ऊना, 14.6, 35.2
  • नाहन, 20.3, 32.6
  • केलंग, 3.8, 20.1
  • सोलन, 12.8, 31.7

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.