Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: रात को ठंड के बाद दिन में छूट रहे पसीने; एक सप्‍ताह तक नहीं बारिश की संभावना

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह-शाम और रात को मौसम काफी ठंडा हो जा रहा है जबकि दिन में धूप खिल रही है। इस कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 09:17 AM (IST)
प्रदेश में धूप खिलने से तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह-शाम और रात को मौसम काफी ठंडा हो जा रहा है, जबकि दिन में धूप खिल रही है। इस कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश में धूप खिलने से तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज कि गया। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है।

loksabha election banner

शनिवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही और इससे अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई है। हालांकि शिमला में बादल छाने और हवा चलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 14.3 पर पहुंच गया।

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 14.3, 24.6
  • सुंदरनगर, 14.1, 32.1
  • भुंतर, 12.7, 31.9
  • कल्पा, 6.4, 23.3
  • धर्मशाला, 16.8, 25.8
  • ऊना, 17.4, 35.5
  • नाहन, 19.8, 32.2
  • केलंग, 3.4, 21.0
  • सोलन, 12.5, 31.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.