Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना, मानसून की वापसी का काउंटडाउन शुरू

Himachal Weather Forecast मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 09:18 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना, मानसून की वापसी का काउंटडाउन शुरू

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। नौ सितंबर के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हिमाचल से 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ वर्षों के आंकड़ों को आधार माना जाए तो औसतन 24 सितंबर को मानसून की वापसी हुई है। हालांकि जो बादलों की गति है उससे माना जा सकता है कि तीन से चार दिन पहले मानूसन प्रदेश से विदा हो सकता है।

loksabha election banner

रविवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई। चंबा के डलहौजी में 13 मिलीमीटर, शिमला के कुफरी में सात मिलीमीटर बारिश हुई। नारकंडा में एक ही स्थान पर कुछ समय के लिए भारी बारिश हुई। बारिश से कांगड़ा में तीन मकानों और दो पशुशालाओं व हमीरपुर में तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है प्रदेश से 24 सितंबर तक मानसून वापस लौटने की संभावना है। नौ सितंबर से मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश से कब-कब लौटा मानसून

  • वर्ष, तारीख
  • 2008, 29 सितंबर
  • 2009, 28 सितंबर
  • 2010, 8 सितंबर
  • 2011, 26 सितंबर
  • 2012, 26 सितंबर
  • 2013, 29 सितंबर
  • 2014, 5 अक्टूबर
  • 2015, 29 सितंबर
  • 2016, 5 अक्टूबर
  • 2017, 30 सितंबर
  • 2018, 1 अक्टूबर
  • 2019, 11 अक्टूबर

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 16.1, 23.5
  • सुंदरनगर, 21.6, 31.7
  • भुंतर, 20.7, 31.8
  • कल्पा, 11.6, 20.8
  • धर्मशाला, 17.8, 26.4
  • ऊना, 23.4, 35.7
  • नाहन, 22.4, 28.2
  • सोलन, 21.0, 29.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.