Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: प्रदेश में आज कुछ जगह बारिश की संभावना, कल छह जिलों के लिए अलर्ट

Himachal Weather Forecast प्रदेश में आज सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 09:10 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: प्रदेश में आज कुछ जगह बारिश की संभावना, कल छह जिलों के लिए अलर्ट
Himachal Weather Forecast: प्रदेश में आज कुछ जगह बारिश की संभावना, कल छह जिलों के लिए अलर्ट

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। नौ अगस्त को प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को एहत‍ियात बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। धर्मशाला में कई पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है, साथ ही गगल में स्लेटपोश मकान ढह गया।

loksabha election banner

कांगड़ा व जोगेंद्रनगर में मक्की व धान की फसल को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 48 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 30 सड़कें मंडी जोन, 10 सड़कें कांगड़ा और आठ सड़कें शिमला जोन में बंद हैं। 24  घंटों के दौरान धर्मशाला में सबसे अधिक 110.0 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि जोगेंद्रनगर में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  शुक्रवार को शिमला, सोलन, मनाली में भी बारिश हुई। इसके बावजूद धर्मशाला के अधिकतम तापमान में केवल एक डिग्री की गिरावट आई, जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हुई है। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।

जोगेंद्रनगर में भूस्खलन से तीन दुकानों व एक स्कूल भवन को नुकसान

मंडी-पठानकोट हाईवे पर मंडी जिला के तहत हराबाग के नजदीक पहाड़ी दरकने से एक वाहन मलबे में दब गया। जोगेंद्रनगर में भूस्खलन से तीन दुकानों और एक स्कूल भवन को नुकसान पहुंचा है। उटपुर-सांढापतन सड़क पर मलबा गिरने से लडभड़ोल क्षेत्र की तीन सड़कों पर यातायात बंद रहा। इसके अलावा मनाली-रोहतांग मार्ग में कई जगह भूस्खलन होने के बावजूद वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन चालकों की दिक्कत बढ़ गई है। इस बार चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के कारण मनाली-लेह मार्ग से सेना की मूवमेंट अधिक है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
  • शिमला,18.0,25.8
  • सुंदरनगर,22.7,33.5
  • भुंतर,21.5,35.2
  • कल्पा,14.4,25.7
  • धर्मशाला,18.8,26.4
  • ऊना,25.6,37.8
  • नाहन,24.3,31.8
  • केलंग,12.4,24.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.