Himachal Weather Forecast: प्रदेश में दीवाली के बाद बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। लेकिन इस बीच लोगों के लिए राहत की बात यह है कि दीवाली पर बारिश की संभावना कम हो गई। दीवाली के बाद जरूर प्रदेश में बारिश और भारी हिमपात होने की संभावना व्यक्त की गई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। लेकिन इस बीच लोगों के लिए राहत की बात यह है कि दीवाली पर बारिश की संभावना कम हो गई। दीवाली के बाद जरूर प्रदेश में बारिश और भारी हिमपात होने की संभावना व्यक्त की गई है। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डाक्टर मनमोहन सिंह का कहना है अगले सप्ताह राज्य में मौसम करवट ले सकता है। फिलहाल शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा। ऐसे में सुबह व शाम के तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।
तापमान की स्थिति
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 9.8, 20.0
- सुंदरनगर, 6.8, 25.7
- भुंतर, 5.8, 26.0
- कल्पा, 2.3, 18.2
- धर्मशाला, 10.2, 20.2
- ऊना, 9.0, 29.2
- नाहन, 13.9, 24.7
- केलंग, 0.1, 13.1
- पालमपुर, 8.0, 22.0
- सोलन, 6.5, 26.5
- मनाली, 2.6, 18.6
- कांगड़ा, 10.0, 26.1
- मंडी, 6.1, 25.0
- बिलासपुर, 9.5, 27.0
- हमीरपुर, 9.3, 26.8
- चंबा, 7.9, 23.9
- डलहौजी, 8.9, 13.1
- कुफरी, 8.3, 13.7