विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: मौसम ने बदली करवट, कांगड़ा और चंबा सहित इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 07:42 AM (IST)

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह की शुरुआत काले घने बादलों ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम ने करवट बदल ली है।
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम ने करवट बदल ली है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह की शुरुआत काले घने बादलों की छांव से हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश में कई स्थानों पर आंधी चलने के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा और चंबा जिला में इसका अधिक असर होगा, जबकि सिरमौर और किन्नौर को छोड़ बाकी जिलों में एक-दो स्थानों पर ही आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार को सोलन, सिरमौर, किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को मौसम साफ रहने से कुछ स्थानों पर तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। सुबह और शाम की ठंड शिमला की तुलना में सोलन में ज्यादा दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 20 सड़कें यातायात के लिए अब भी बंद हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम बीआरओ की मनाली-लेह मार्ग बहाली के काम में बाधा बन सकता है। हालांकि बर्फ हटाते हुए बारालाचा दर्रे के समीप मशीनरी पहुंच गई है। बारालाचा पास पर हिमपात से लेह मार्ग बंद है। मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग से आगे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 12.8, 23.8
  • सुंदरनगर, 12.1, 30.0
  • भुंतर, 10.3, 29.2
  • कल्पा, 5.0, 20.1
  • धर्मशाला, 14.4, 24.2
  • ऊना, 15.5, 32.4
  • नाहन, 17.6, 26.3
  • केलंग, 1.3, 15.9
  • सोलन, 10.3, 28.2