विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: सीएम सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले 'अभी तक नहीं मिला प्रदेश को विशेष राहत पैकेज'

By dinesh katochEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Mon, 23 Oct 2023 12:18 PM (GMT+05:30)

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शाहपुर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान जनसभा को संबोधित किया ...और पढ़ें

राज्य के सीएम सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राज्य के सीएम सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.57 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए
  2. शांता कुमार सम्मानीय नेता सराहे सरकार के प्रयास
  3. विस्थापितों के पुनर्वास के लिए तीन हजार करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था

जागरण टीम, कांगड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने रविवार को शाहपुर में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार यदि प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा और राहत पैकेज घोषित करती, तो विपक्ष विधानसभा में आपदा पैकेज में सरकार का समर्थन करता। इसके साथ ही केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया जाता।

सांसद प्रतिभा सिंह के अलावा किसी भी सांसद ने नहीं की प्रदेश के हक की बात

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सांसद प्रतिभा सिंह के अलावा किसी भी सांसद ने प्रदेश के हक की बात केंद्र के समक्ष नहीं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सम्माननीय नेता हैं और हमेशा सही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने भी आपदा के दौरान प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए प्रदेश सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन केंद्र सरकार को भेजा है।

केंद्र ने अभी तक कोई राहत पैकेज उपलब्ध नहीं करवाया

उन्होंने आगे कहा कि राज्य को केंद्र की ओर से अभी तक विशेष राहत पैकेज उपलब्ध नहीं करवाया गया है। प्रदेश को केंद्र से केवल आपदा राहत के तहत वही धनराशि उपलब्ध करवाई गई है जिसका वार्षिक बजट में प्रविधान होता है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और इससे होने वाले विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाएगा

देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा। पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वॉटर स्पोर्ट्स और संबद्ध गतिविधियों को शुरु को किया जाएगा। प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे है। अगले दस वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- सीएम सुक्खू ने शाहपुर को किया करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- 'विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे'