Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की इस्तीफे की पेशकश, बताई यह वजह

Himachal Youth Congress युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को ई-मेल भेजा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 03:57 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 04:18 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की इस्तीफे की पेशकश, बताई यह वजह
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की इस्तीफे की पेशकश, बताई यह वजह

शिमला, जेएनएन। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को ई-मेल भेजा है। ढाई साल पहले पार्टी हाईकमान ने उन्हें युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। इन ढाई वर्षों के दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस को सक्रिय किया। पार्टी हाईकमान को लिखे ई-मेल में उन्होंने कहा संगठन में अब नए लोगों की जरूरत है। नए लोगों के आने से संगठन को नई सोच और नई ऊर्जा मिलती है।

loksabha election banner

2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वे अपने विधानसभा क्षेत्र पावंटा साहिब को ज्यादा समय देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस पद को छोड़ने के लिए उनका दिल तो नहीं कर रहा है लेकिन संगठन की बेहतरी और आगे बढ़ने के लिए इस तरह के निर्णय लेना समय की जरूरत होती है। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा व अमरप्रीत लाली, दमन बाजवा को यह ई मेल भेजी है।

एक ही जगह होने से पदाधिकारी दिखाने लगे निष्क्रियता

हाईकमान को लिखे ई-मेल में मनीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस की विधानसभा और लोकसभा कार्यकारिणियों का ढाई वर्षों में पूरा सहयोग मिला। पिछले काफी वर्षों से एक ही जगह पर होने के चलते अब बहुत से पदाधिकारी भी अपनी निष्क्रियता दिखा रहे हैं, जिस वजह से संगठन की गतिविधियों को भी नुकसान हो रहा है। अगली सीढी चढ़ने के लिए पहले वाली सीढी को छोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन में अब नए लोगों की जरूरत है।

नई कार्यकारिणी बनने तक पूरी ताकत से करूंगा काम

मनीष ठाकुर ने पार्टी हाईकमान को लिखे पत्र में कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन की प्रक्रिया को अपनाए। दूसरे राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में सदस्यता अभियान शुरू करें। उन्होंने राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा उनकी वजह से ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्य करने का मौका मिला है। इसके अलावा श्रीनिवासन, कृष्णा, सूरज हेगड़े, राजीव सातव, राजा बरार, केशव चंद यादव, अमरप्रीत लाली, जगदेव गागा, अमित यादव, दमन बाजवा राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी लोकसभा पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

मंडी संसदीय क्षेत्र से हो सकता है नया युवा कांग्रेस अध्यक्ष

युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे की पेशकश के बाद दूसरा धड़ा सक्रिय हो गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष हो सकता है। क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए हाईकमान मंडी को अधिमान दे सकता है। यदि हाईकमान सदस्यता अभियान लांच करता है तो चुनावी प्रक्रिया में 2 से 3 महीने का समय लगेगा। कोरोना महामारी के खतरे में सदस्यता अभियान चलाना रिस्क माना जा रहा है। पीसीसी अध्यक्ष और महिला कांग्रेस अध्यक्ष, इंटक और सेवादल और एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र से है। नेता प्रतिपक्ष हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हैं, जबकि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से एआईसीसी में सचिव व प्रभारी का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे में मंडी को अधिमान मिल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.