Move to Jagran APP

Himachal Police Bharti: हिमाचल पुलिस में नौकरी का मौका, कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए जल्द होगी भर्ती

Himachal Pradesh Police Bharti हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी का मौका आया है। प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती जल्द होगी। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने कमर कसर ली है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 08:58 AM (IST)
Himachal Police Bharti: हिमाचल पुलिस में नौकरी का मौका, कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए जल्द होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी का मौका आया है।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी का मौका आया है। प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती जल्द होगी। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने कमर कसर ली है। सरकार ने दिसंबर में पदों को सीधी भर्ती से भरने की मंजूरी दी थी। इस संबंध में  अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से डीजीपी को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया गया था। अब डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार तैयार रहें। जयराम सरकार ने पिछले बजट सत्र के दौरान कांस्टेबल भर्ती की घोषणा की थी। कोविड-19 के कारण भर्ती प्रक्रिया टल गई थी। बाद में सरकार ने पद भरने की मंजूरी दे दी थी।

loksabha election banner

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • पुरुष कांस्टेबल, 976
  • महिला कांस्टेबल, 267
  • कांस्टेबल चालक, 91

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.