Move to Jagran APP

HP Police Paper Leak: पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया मास्‍टरमाइंड, किस तरह नेटवर्क सेट किया होगा खुलासा

Himachal Pradesh Paper Leak हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल पुलिस ने आरोपित को उत्‍तर प्रदेश के बनारस से देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपित के साथ उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 10:23 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 10:23 AM (IST)
HP Police Paper Leak: पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया मास्‍टरमाइंड, किस तरह नेटवर्क सेट किया होगा खुलासा
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Paper Leak, हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल पुलिस ने आरोपित को उत्‍तर प्रदेश के बनारस से देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपित के साथ उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है व आज इन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपित से तहकीकात करेगी कि किस तरह से पेपर लीक हुआ और उन्होंने किस तरह से नेटवर्क सेट किया था, जिसके चलते पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में हुए भर्ती तंत्र को आरोपितों ने आसानी से तोड़ दिया।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि एसआइटी ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शिव बहादुर को बनारस से बीती रात गिरफ्तार किया। उसके साथ उसके अन्य साथी अखिलेश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है, धर्मशाला पहुंचने के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस इन्‍हें रिमांड पर लेगी व पूरे मामले का पटाक्षेप पूछताछ में होगा।

इससे पहले पुलिस ने जिला सोलन में पेपर लीक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ऐसे युवकों को निशाना बनाया है, जिनके नंबर अधिक आए हैं और जो टॉपर रहे हैं, पुलिस ऐसे युवकों से पूछथाछ कर रही है। 65 से अधिक अंक लेने वाले युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में 26 के करीब आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ कर आगामी छानबीन कर रही है। मास्टर माइंड को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.