Kangra School Timing: जिला कांगड़ा में फिर बदल गई स्कूलों की टाइमिंग, डीसी ने जारी किए निर्देश
Kangra School timing प्री मानसून की बारिश और बढ़ती गर्मी से निजात मिलने के बाद उपायुक्त कांगड़ा ने सुबह 745 बजे से स्कूल खोलने के आदेशों को निरस्त कर दिया है। अब पुन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kangra School timing, प्री मानसून की बारिश और बढ़ती गर्मी से निजात मिलने के बाद उपायुक्त कांगड़ा ने सुबह 7:45 बजे से स्कूल खोलने के आदेशों को निरस्त कर दिया है। अब पुन: सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। इस संबंध में जारी आदेशों में उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में अब स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने की समय सारिणी पहले की तरह ही रहेगी। इस बाबत 19 मई को जारी निर्देशों को निरस्त कर दिया गया है। जिसमें भारी गर्मी और लू के चलते स्कूलों को सुबह 7: 45 पर खोलने तथा दोपहर एक बजे छुट्टी के आदेश दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि प्री मानसून तथा गर्मी में कमी होने के कारण अब स्कूलों को पहले की ही समयसारिणी के अनुसार खोला जाएगा। चिलचिलाती गर्मी के कारण सबको परेशान होना पड़ रहा था। खासकर बच्चों को स्कूल आने व जाने में ज्यादा परेशान होना पड़ रहा था।
प्रशासन ने बच्चों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए उनके स्कूल के समय में परिवर्तन सरकार के आदेश पर किया था। ऐसे में अब जब बारिश हुई है और मौसम में ठंडक आ गई है तो समय में फिर से परिवर्तन करके राहत दी गई है। अब फिर से स्कूल पुराने समय सारिणी के हिसाब से ही चलेंगे। उपायुक्त के जारी आदेश के मुताबिक कल सोमवार को सुबह नौ बजे स्कूल खुलेंगे।