Move to Jagran APP

राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायकों को व्हिप जारी, ये दो एमएलए नहीं पहुंचे बैठक में

President Election चंडीगढ़ में वीरवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हिप जारी किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के प्रत्याशी के बारे में सभी विधायकों को अवगत करवाया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 09:48 AM (IST)
राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायकों को व्हिप जारी, ये दो एमएलए नहीं पहुंचे बैठक में
भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हिप जारी किया गया।

शिमला, जागरण संवाददाता। President Election, चंडीगढ़ में वीरवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हिप जारी किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के प्रत्याशी के बारे में सभी विधायकों को अवगत करवाया। इसके बाद वह और पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सभी ने इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व विधायक अनिल शर्मा को छोड़कर पार्टी के सभी मंत्री व विधायक इसमें मौजूद रहे।

loksabha election banner

बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विधायकों को इस चुनाव व पार्टी के प्रत्याशी को लेकर अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तीकरण का उदाहरण देते हुए महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने देश की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाकर साफ संदेश दिया है कि भाजपा ही एक राजनीतिक दल है, जहां पर आम कार्यकर्ता को कोई भी पद दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में महज राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के साथ जो भी हस्ताक्षरों की औपचारिकताएं होती हैं, उसे पूरा किया गया है। एनडीए का प्रत्याशी इस चुनाव में भी भारी मतों से जीतेगा। इसके लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। यशवंत सिन्हा के पूर्व में भाजपा नेता रहने के सवाल को मुख्यमंत्री ने टालते हुए कहा कि सभी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश के विकास में पूरा योगदान मिल रहा है। मोदी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव भी है। आठ साल में सात बार हिमाचल आना इसे साफ दर्शाता है। केंद्र में भाजपा के आठ साल पूरे होने पर शिमला के रिज मैदान पर कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानमंत्री आए थे। इसके बाद धर्मशाला में मुख्यसचिवों के सम्मेलन में भी मोदी आए थे। आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री के कई कार्यक्रम होंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश में चुनाव लडऩे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप का प्रदेश में स्वागत है लेकिन प्रदेश के लोग तीसरी पार्टी को अहमियत नहीं देते हैैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल की स्थिति इन राज्यों से बेहतर है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ भी मंथन

चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बैठक के बाद कुछ देर तक चर्चा हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं ने राज्यों में राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।

विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयार

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल में चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा ने जनहित के काम किए हैं। इन कार्यों को लेकर ही आम जनता के बीच जाना है। इसलिए भाजपा को चुनाव की कोई चिंता नहीं है।

नगर निगम चुनाव शीघ्र करवाने की बात

शिमला शहर में नगर निगम के चुनाव को लेकर भी चंडीगढ़ में चर्चा हुई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव जल्द करवा दिया जाएगा। कोर्ट के आदेश के पालन के बाद इस पर काम किया जाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.