Move to Jagran APP

JP Nadda: मोदी के नेतृत्व में खादी में एक लाख 50 करोड़ का टर्नओवर, गांधी के आत्मनिर्भर की बात को कर रहे साकार

JP Nadda Himachal Visit भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी में एक लाख 50 करोड़ का टर्नओवर हुआ है। देशवासियों को खादी के ज्यादा प्रयोग के लिए प्रेरित किए जाने पर ही यह संभव हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Mon, 03 Oct 2022 11:57 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 11:57 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। JP Nadda Himachal Visit, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी में एक लाख 50 करोड़ का टर्नओवर हुआ है। देशवासियों को खादी के ज्यादा प्रयोग के लिए प्रेरित किए जाने पर ही यह संभव हुआ है। उन्होंने रविवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खादी के प्रयोग से रोजगार की व्यवस्था भी होती है और आर्थिक दृष्टि से देश मजबूत बनता है। महात्मा गांधी जी की आत्मनिर्भर की बात को प्रधानमंत्री साकार कर रहे हैं। भाजपा के लोग भी खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रहे है।

loksabha election banner

खादी परिधान खरीदे

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आग्रह पर हमीरपुर बाजार में खादी बोर्ड का शोरूम विशेष तौर पर खुलवाया गया। उन्होंने अपने लिए कुर्ता व पायजामे के लिए खादी का कपड़ा खरीदा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी खादी के परिधान खरीदे।

हमीरपुर में अनुराग ने की व्‍यवस्‍था

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज गांधी जयंती के दिन भाजपा के लोगों से आशा रहती है कि कुछ न कुछ खादी के वस्त्र को खरीदें और जीवन में ज्यादा से ज्यादा खादी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खादी के परिधान खरीदने की व्यवस्था की।

पार्टी नेताओं को निर्देश

वहीं, उन्होंने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को होटल हमीर में जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल सदस्यों के साथ बंद कमरे में चर्चा के करने के अलावा भाजपा मिशन रिपीट को पूरा करने के लिए टिप्स भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.