Move to Jagran APP

Himachal Monsoon 2022: हिमाचल में तीन दिन बाद दस्‍तक दे सकता है प्री मानसून, जानिए ताजा अपडेट

Himachal Pradesh Monsoon 2022 हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही प्री मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। वहीं मानसून केरल में दस्‍तक दे चुका है अब इसके प्रदेश में पहुंचने का इंतजार है। जल्‍द ही मानसून भी दस्‍तक देगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 02 Jun 2022 08:11 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2022 03:08 PM (IST)
Himachal Monsoon 2022: हिमाचल में तीन दिन बाद दस्‍तक दे सकता है प्री मानसून, जानिए ताजा अपडेट
हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही प्री मानसून दस्‍तक देगा।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Monsoon 2022, हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही प्री मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। वहीं मानसून केरल में दस्‍तक दे चुका है, अब इसके प्रदेश में पहुंचने का इंतजार है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि सोमवार से प्री मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। बुधवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहा। इस बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। रविवार तक मौमस में किसी प्रकार का बदलाव होने की उम्मीद कम है। मई में 23 प्रतिशत कम वर्षा से कई जगह पानी का संकट चल रहा है। सोमवार को अगर प्री मानसून दस्तक देता है तो लोगों को राहत मिलेगी।

loksabha election banner

खरीफ की बिजाई शुरू

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में खरीफ की फसल की बिजाई शुरू हो गई है। पिछले दिनों प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों ने मक्की, धान सहित अन्य फसलों की बुआई का कार्य शुरू कर दिया है। निचले व मध्यम क्षेत्रों में बिजाई का कार्य तेजी से चल रहा है तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फलदार पौधों के लिए बारिश वरदान साबित हुई। इस बारिश से फलदार पौधे सूखने बंद हुए। जमीन में नमी आने से किसान व बागवानों ने राहत की सांस ली है।

राज्य में तापमान की स्थिति

  • शहर, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 17.6, 26.8
  • सु़ंदरनगर, 15.9, 36.7
  • भुंतर, 15.2, 35.0
  • कल्पा, 8.8, 23.2
  • धर्मशाला, 18.2, 34.0
  • ऊना, 20.4, 42.0
  • नाहन, 24.3, 36.3
  • केलंग, 6.6, 18.8
  • पालमपुर, 21.0, 31.5
  • सोलन, 16.9, 35.0
  • मनाली, 13.4, 26.0
  • कांगड़ा, 18.6, 36.8
  • मंडी, 17.4, 24.8
  • बिलासपुर, 21.0, 39.0
  • हमीरपुर, 17.4, 38.9
  • चंबा, 15.5, 36.6
  • डलहौजी, 17.3, 24.8
  • कुफरी, 14.6, 21.9

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.