Move to Jagran APP

Himachal Pradesh Monsoon 2022: हिमाचल में लगातार दूसरे साल समय से पहले दस्‍तक देगा मानसून, जानिए कब बरसेंगे मेघ

Himachal Pradesh Monsoon 2022 हिमाचल प्रदेश में भी समय से पहले मानसून दस्‍तक दे देगा। लगातार दूसरे वर्ष हिमाचल प्रदेश में मानसून समय से पूर्व दस्तक देगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्व अनुमान के अनुसार जिस तरह से मानसून ने उड़ीसा में दस्तक दी है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 12:20 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 12:20 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में भी समय से पहले मानसून दस्‍तक दे देगा।

शिमला, राज्‍य ब्‍यूरो। हिमाचल प्रदेश में भी समय से पहले मानसून दस्‍तक दे देगा। लगातार दूसरे वर्ष हिमाचल प्रदेश में मानसून समय से पूर्व दस्तक देगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्व अनुमान के अनुसार जिस तरह से मानसून ने उड़ीसा में दस्तक दी है उस हिसाब से मानसून समय से पूर्व हिमाचल में पहुंचेगा। हालांकि सही अनुमान इसके केरल में पहुंचने के बाद लगाया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है। वर्ष 2014 से अभी तक मानसून सामान्य से 5 से 7  दिन से देरी से लौट रहा है। वर्ष 2021 में प्री मानसून की बारिश 210 मिलीमीटर प्रदेश में दर्ज की गई जो सामान्य से 10 प्रतिशत कम रही थी। मानसून और प्री मानसून के दौरान बीते वर्ष 70 बार पश्चिमी विक्षोभ आया जिसमें से अधिकतर प्री मानसून के दौरान दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों का कहना है इस बार मानसून के दौरान ज्‍यादा बारिश होने से खेतीबाड़ी पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। धान सहित अन्‍य फसलों की पैदावार बेहतर होने की उम्‍मीद है। अंडेमान निकोबार में 15 मई को मानसून पहुंच जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 15 जून तक मानसून के दस्‍तक देने की उम्‍मीद जताई जा रही है। हालांकि सही अनुमान मानसून के केरल में पहुंचने के बाद ही चल पाएगा।  मानसून के जल्‍दी दस्‍तक देने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। इस बार मार्च महीने से ही लोग तपती गर्मी झेल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.