Move to Jagran APP

बारालाचा दर्रा में भारी बर्फबारी से बंद मनाली-लेह मार्ग दो दिन बाद बहाल, पर्यटक सहित अन्‍य वाहन सुरक्षित निकाले

Manali Leh Highway Snowfall सेना की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग दो दिन बाद बहाल हो गया है। यह मार्ग हिमपात के कारण शनिवार से अवरुद्ध हो गया था। मार्ग के बहाल होने से बारालाचा दर्रे के दोनों और फंसे सभी वाहन सुरक्षित निकल आए हैं।

By JagranEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Tue, 27 Sep 2022 10:25 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 10:25 AM (IST)
बारालाचा दर्रा में भारी बर्फबारी से बंद मनाली-लेह मार्ग दो दिन बाद बहाल, पर्यटक सहित अन्‍य वाहन सुरक्षित निकाले
सेना की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग दो दिन बाद बहाल हो गया है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Manali Leh Highway Snowfall, सेना की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग दो दिन बाद बहाल हो गया है। यह मार्ग हिमपात के कारण शनिवार से अवरुद्ध हो गया था। मार्ग के बहाल होने से बारालाचा दर्रे के दोनों और फंसे सभी वाहन सुरक्षित निकल आए हैं। हालांकि इन दिनों मनाली से लेह जाने वाले पर्यटकों की आमद कम है, लेकिन लेह से भारी संख्या में पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। मौसम प्रतिकूल रहने से लेह-दिल्ली हवाई सेवा भी प्रभावित हो गई थी, जिस कारण अधिकतर पर्यटकों ने सड़क मार्ग से सफर करना उचित समझा। बारालाचा दर्रे में हिमपात से ये पर्यटक लेह की ओर उपसी में फंस गए थे। मार्ग बहाल होते ही सभी बारालाचा दर्रे को पार कर मनाली पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

बीआरओ सुबह ही मौसम साफ होते ही बर्फबारी से बंद बारालाचा दर्रे की बहाली में जुट गया था। बीआरओ ने शाम चार बजे बारालाचा दर्रे को बहाल कर लिया। लाहुली स्पीति पुलिस ने बेहतर तालमेल बैठाकर बारालाचा दर्रे में यातायात को नियंत्रित किया।

वहीं, ग्रांफू काजा मार्ग भी जगह जगह भूस्खलन व पत्थर गिरने से बन्द हो गया था। इस मार्ग को भी बीआरओ ने बहाल कर लिया है। तांदी संसारी मार्ग अभी रोहली के पास जंगल बेरी में भूस्खलन से बंद है। उपायुक्त लाहुली स्पीति सुमित खिमटा ने पर्यटकों से आग्रह किया कि बारालाचा दर्रे को दोपहर के समय आर पार के लें और इस मार्ग पर सफर करने से पहले मौसम की परिस्थितियों को जान लें। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि मनाली लेह सहित ग्रांफू-काजा व दारचा-शिंकुला-पद्दुम मार्ग को बहाल कर लिया है। तांदी-संसारी मार्ग की बहाली जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.