विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: जवाली में टिप्‍पर की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार जेबीटी अध्‍यापक की मौत

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sun, 27 Nov 2022 10:30 AM (IST)

Himachal Pradesh Kangra News जिला कांगड़ा के जवाली उपमंडल के अंतर्गत मेरा रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में एक ...और पढ़ें

जवाली में टिप्‍पर की टक्‍कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई।
जवाली में टिप्‍पर की टक्‍कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई।

जवाली, संवाद सूत्र। Himachal Pradesh Kangra News, जिला कांगड़ा के जवाली उपमंडल के अंतर्गत मेरा रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार 48 वर्षीय जेबीटी अध्यापक की टिप्पर के साथ टक्‍कर हो गई। टक्‍कर के कारण शिक्षक घायल हो गया व वहीं सड़क पर गिर गया। टिप्पर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने जेबीटी अध्यापक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शाम को पेश आया मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम जवाली के मैरा रेलवे फाटक पर जेबीटी अध्यापक सुरेन्द्र सिंह कुमार पुत्र रघुवीर गांव भगवाल डाकघर भरमाड़ तहसील जवाली की क्रासिंग के दौरान टिप्पर के टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके से फरार हो गया चालक

प्रत्यक्षदर्शी लोगों का कहना है कि टिप्पर जिस पर महाजन लिखा हुआ था। क्रासिंग के दौरान टिप्पर की साइड लगने की वजह से मोटरसाइकिल सवार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं टिप्पर चालक वाहन लेकर देखते ही देखते मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने आनन-फानन में मोटरसाइकिल सवार जेबीटी अध्यापक को गंभीर अवस्था में पठानकोट के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

जवाली के थप्‍पल स्‍कूल में कार्यरत था सुरेंद्र

परिवार के सदस्‍यों के अनुसार मृतक सुरेंद्र जवाली उपमंडल के थप्पल स्कूल में जेबीटी अध्यापक के रूप में कार्यरत था और स्कूल से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान शाम को अकस्मात यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: पत्‍नी की मौत के 5 मिनट बाद पति ने भी त्‍याग दिए प्राण, बेटा-बेटी को बुला लिया था घर