विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chakki Bridge: हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाले चक्‍की पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही पर निर्णय आज

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 12:17 PM (IST)

Himachal Chakki Bridge एनएचएआइ आज चक्की पुल का निरीक्षण करने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर निर्णय लेगी। एनएचएआइ ...और पढ़ें

एनएचएआइ आज चक्की पुल का निरीक्षण करने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर निर्णय लेगी।
एनएचएआइ आज चक्की पुल का निरीक्षण करने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर निर्णय लेगी।

नूरपुर, संवाद सहयोगी। Himachal Chakki Bridge, एनएचएआइ आज चक्की पुल का निरीक्षण करने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर निर्णय लेगी। एनएचएआइ निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। एनएचएआइ के परियोजना अधिकारी कर्नल अनिल सेन ने बीते रोज टीम सहित चक्की पुल के संवेदनशील पिल्लरों पी-1 व पी-2 के बचाव को लेकर चलाए जा रहे क्रेट वर्क का निरीक्षण किया है। इस दौरान पुल पर हल्की ट्रैफिक का क्या असर हो रहा है इस बारे में भी जानकारी ली गई है। इस दौरान चक्की सड़क पुल को बड़े वाहनों के लिए खोलने को लेकर भी समीक्षा की गई।

एनएचएआइ चक्की पुल को बडे़ वाहनों के लिए खोलने की अनुमति आज दे सकता है। इससे पूर्व सोमवार से एनएचएआइ ने चक्की पुल हल्के यात्री वाहनों व दोपहिया वाहनों के लिए खोलने की अनुमति प्रशासन को दी थी। चक्की पुल के संवेदनशील पिल्लरों पी-1 व पी-2 के बचाव को लेकर क्रेट लगाए जा रहे हैं, जो करीब पांच मीटर तक लगा दिए गए हैं साथ ही इनमें कंक्रीट भी भरी गई है, ताकि यह पानी की मार को सह सकें।

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक कर्नल अनिल सेन ने बताया कि उन्होंने विभाग की टीम के साथ चक्की पुल का निरीक्षण किया है और हल्के वाहनों के चलने का इस पर क्या असर हुआ इस बारे में भी समीक्षा की गई है। आज चक्की पुल को बड़े वाहनों के लिए खोलने का निर्णय लिया जा सकता है।