Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election Result: हिमाचल के सबसे बड़े जिला में 1000 कर्मचारी करेंगे मतगणना, यहीं से बनती है सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 12:44 PM (IST)

    Himachal Election Result 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तैयारियों शुरू हो गई है। आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे आरंभ होगी। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सबसे ज्‍यादा कर्मचारी मतगणना में जुटेंगे।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal Election Result 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे आरंभ होगी। प्रशासन ने इस संबंध में पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस संबंध में जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सभी निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डा. निपुण जिंदल ने निर्देश दिए कि मतों की गिनती के लिए पांच दिसंबर तक मतगणना केंद्रों को तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 1000 कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। मतगणना कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल तीन दिसंबर को होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे बड़े जिले से चुने जाते हैं 15 विधायक

    जिला कांगड़ा जनसंख्‍या के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। राजनीति के लिहाज से भी यह जिला अहम है। यहां से 15 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचते हैं। कांगड़ा जिला का प्रदेश में सरकार बनाने में बहुत योगदान रहता है। यहां से जिस भी दल ने ज्‍यादा सीटें जीतीं, सरकार उसी की बनती आई है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले की 15 सीटों की मतगणना के लिए एक हजार कर्मचारी सेवाएं देंगे। जिला कांगड़ा में 13 लाख से ज्‍यादा मतदाता हैं। 71.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    मतगणना केंद्र की वीडियोग्राफी भी होगी

    मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति होगी और इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। कार्यशाला में एडीएम रोहित राठौर, एएसपी बद्री सिंह और पुनीत रघु, जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी, मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election Result: मतगणना की तैयारियां तेज, 7 दिसंबर को रिटर्निंग अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे कर्मी

    Himachal Election: सर्विस वोटर मामले में कांग्रेस ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी, चुनाव आयोग से भी करेगी शिकायत

    comedy show banner
    comedy show banner