विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र परिवार के करीबी युवा कांग्रेस नेता यदुपति विक्रमादित्‍य के हलके में संभालेंगे मोर्चा, प्रतिभा ने मनाए

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Wed, 26 Oct 2022 02:50 PM (IST)

Yadupati Thakur Vikramaditya Singh हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जिम्मा ...और पढ़ें

युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर शिमला ग्रामीण में विक्रमादित्‍य सिंह का प्रचार करेंगे।
युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर शिमला ग्रामीण में विक्रमादित्‍य सिंह का प्रचार करेंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Yadupati Thakur, Vikramaditya Singh, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जिम्मा संभालेंगे। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में गण अति धामी जोन का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यहां से कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में हैं। विक्रमादित्‍य सिंह पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर सरकाघाट से टिकट की रेस में शामिल थे। लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन्हें टिकट ना देकर पवन को चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रतिभा सिंह ने की युवा नेताओं से बात

युवा कांग्रेस ने पहले चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई थी। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खुद युवा नेताओं से बात की और उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। यदुपति ठाकुर एनएसयूआई के दो बार राज्य अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यदुपति वीरभद्र परिवार के खास

युवा कांग्रेस नेता किसी भी पदाधिकारी को टिकट न मिलने से नाराज थे। लेकिन प्रतिभा सिंह ने इन्‍हें मनाने की कोशिश की है व वह काफी हद तक इसमें कामयाब भी हुई हैं। यदुपति ठाकुर चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। यदुपति को वीरभद्र परिवार का खास माना जाता है। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: बागी नेता न बिगाड़ दें BJP का खेल, नड्डा ने संभाला मोर्चा, 5 दिन से बिलासपुर में डटे

Himachal Election 2022: ...तब शांता और वीरभद्र ने दो-दो स्थानों से लड़ा था चुनाव, पढ़ें 1990 का रोचक किस्‍सा