विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: रूठे महेश्‍वर सिंह को BJP नेतृत्‍व ने शिमला बुलाया, जयराम बोले, 29 तक सब ठीक हो जाएगा

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Thu, 27 Oct 2022 01:41 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 01:59 PM (IST)

Maheshwar Singh Thakur हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए भाजपा ने ...और पढ़ें

महेश्‍वर सिंह ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने शिमला बुलाया है।
महेश्‍वर सिंह ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने शिमला बुलाया है।

मंडी, जागरण संवाददाता। Maheshwar Singh Thakur, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए भाजपा ने एढ़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा ने नामांकन के अंतिम दिन महेश्‍वर सिंह का टिकट का‍ट दिया था, इसके बाद वह नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए महेश्‍वर सिंह को शिमला बुलाया गया है। कुल्लू के भुंतर से महेश्वर सिंह शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। उन्‍हें केंद्रीय नेतृत्‍व ने शिमला बुलाया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: जयराम के गृह जिला में 2017 का प्रदर्शन दोहराने की तैयारी में BJP के लिए 6 चुनौतियां

महेश्‍वर का कार्यकर्ताओं को दिया आश्‍वासन

कुल्लू जिला के हाथीथान में महेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्‍हें आश्वासन दिया है कि शिमला में कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा। जो भी फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा, उसको जनता के समक्ष रखा जाएगा, उसके बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।

29 तक सब ठीक हो जाएगा : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा चुनाव के दिनों में बहुत कार्यकर्ताओं की इच्छा होती है कि टिकट मिले। पार्टी के लिए ऐसा संभव नहीं है। कई जगह कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय नामांकन भरा है। बातचीत जारी है। 29 तक सब ठीक हो जाएगा।

महेश्‍वर के लिए भेजा हेलीकाप्‍टर, तीन नेताओं के साथ होगी मंत्रणा

भाजपा नेतृत्व ने असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को पार्टी नेतृत्व ने शिमला बुलाया है। उन्हें कुल्लू से शिमला जाने के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया गया। वह दोपहर बाद भुंतर हवाई अड्डे से शिमला के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मंडी से शिमला के लिए निकल गए हैं। पार्टी मुख्यालय दीप कमल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, साैदान सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में महेश्वर सिंह से बात होगी।

इस विवाद के कारण कट गया था टिकट

भाजपा ने कुल्लू सदर से महेश्वर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने नामांकन भी भर दिया था। उनके बेटे हितेश्वर सिंह ने बंजार हलके से निर्दलीय नामांकन कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मनाने के प्रयास किए लेकिन वह नहीं माने तो महेश्वर सिंह का टिकट काट नरोत्तम ठाकुर को प्रत्याशी बना उनका नामांकन करवा दिया।

जयराम ठाकुर ने मंडी में की असंतुष्‍ट नेताओं से बात

शिमला रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के कई असंतुष्ट नेताओं से बात की। इसके बाद पार्टी के वार रूम पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विभिन्न जिलों के प्रत्याशियों से फोन पर बात कर चुनाव प्रचार व असंतुष्टों को लेकर फीडबैक ली। रामपुर के कौल नेगी, कांगड़ा जिले के रविंद्र रवि, अरुण मेहरा कूका व आनी के लोकेंद्र से बात की। सभी को एक एक मिनट के कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: रूठों को मनाने की जद्दोजहद, 6 दिन बाद दिल्‍ली लौटे नड्डा, पत्‍नी व बेटा करेंगे प्रचार

Himachal Election 2022: भाईदूज के बाद दूर हुए भाई-बहन के गिले शिकवे, रजत को टिकट मिलने पर नाराज थीं वंदना

Himachal Election 2022: अनुराग ठाकुर ने संभाली रूठों को मनाने की कमान, गृह जिला की तीन सीटों पर घमासान