Himachal Election 2022: पालमपुर में आशीष बुटेल के बजाय त्रिलोक कपूर के मतदान केंद्र में अधिक पड़े वोट
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिले के पालमपुर में इस बार 72.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में 72.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। हलके में 87 मतदान केंद्र बनाए थे। आशीष बुटेल व त्रिलोक कपूर में टक्कर है।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, विधानसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिले के पालमपुर में इस बार 72.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में 72.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। हलके में 87 मतदान केंद्र बनाए थे। इस बार भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर के घुग्घर स्थित मतदान केंद्र 42 में 74.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 776 में से 577 लोगों ने वोट डाले हैं। हलके में सर्वाधिक मतदान केंद्र ओडर में 89.33 प्रतिशत व सबसे कम कृषि विवि गेट -1 के सामने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के भरमात उपरली केंद्र 55 में 35.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 708 में से 250 लोगों ने वोट डाले है।
त्रिलोक कपूर ने पहली बार अपने लिए वोट डाला
कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने गृह पंचायत आईमा के सुग्घर 29 मतदान केंद्र में मतदान किया है। यहां 63.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। 600 में से 381 ने वोट डाले हैं। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने घुग्घर में पहली बार अपने लिए वोट डाला। गृह क्षेत्र बैजनाथ हलका होने के कारण वह अब तक फटाहर में ही मतदान करते रहे हैं। आप प्रत्याशी संजय भारद्वाज ने बिंद्रावन मतदान केंद्र 33 में मताधिकार का उपयोग किया। इस पोलिंग बूथ में 77.84 प्रतिशत मतदान हुआ।
राजेंद्र राणा ने भी दिल्ली में खरगे से की मुलाकात
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे रुक नहीं रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई आला नेता दिल्ली का दौरा कर आए हैं। वीरवार को सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी। उन्होंने चुनाव की फीडबैक भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।