विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: कांग्रेस के रणनीतिकार के दम पर हिमाचल में सेंधमारी कर रही भाजपा, कई नेता संपर्क में

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Wed, 26 Oct 2022 02:27 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2022 02:30 PM (IST)

Himachal Pradesh Election 2022 नामांकन होने के बाद अब मान मनोबल का समय है। भले ही अपनों को मनाने में ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन।
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Election 2022, नामांकन होने के बाद अब मान मनोबल का समय है। भले ही अपनों को मनाने में भाजपा को अब तक पूरी तरह सफलता नहीं मिली है, लेकिन कांग्रेस के नाराज नेताओं को पार्टी से जोड़ने में जरूर सफल हो रही है। इसके लिए कांग्रेस से आए हर्ष महाजन का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। हालांकि मेजर इससे पहले भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं, लेकिन फिर वापस आ गए। एक बार वह हिमाचल में बसपा के सुप्रीमो भी रह चुके हैं।

कांग्रेस के पक्‍के सिपाही माने जाते थे राकेश कालिया

कांग्रेस के ऊना जिले से पक्के सिपाही माने जाने वाले राकेश कालिया ने भी मंगलवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। कांग्रेस सरकार में अपनी अनदेखी के बावजूद राकेश कालिया लंबे समय तक कांग्रेस में ही रहे। वीरभद्र सरकार में भी वह खुद को विपक्ष ही मानते थे, उनके हलके के लोगों के तबादले तक नहीं होते थे, इसके बावजूद कांग्रेस में रहे। इस बार पार्टी ने जब उनकी अनदेखी की तो कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा नेताओं का दावा है कि कांग्रेस के कई नेता संपर्क में हैं।

वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं हर्ष महाजन

हर्ष महाजन वह चेहरा हैं जो हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। हर्ष महाजन ही उनके समय पूरा चुनाव प्रबंधन देखते थे। वीरभद्र सिंह की मृत्‍यु के बाद वह अब भाजपा में आ गए हैं। हर्ष महाजन की रणनीति की बदौलत भाजपा अब कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: बागी नेता न बिगाड़ दें BJP का खेल, नड्डा ने संभाला मोर्चा, 5 दिन से बिलासपुर में डटे

Himachal Election 2022: ...तब शांता और वीरभद्र ने दो-दो स्थानों से लड़ा था चुनाव, पढ़ें 1990 का रोचक किस्‍सा