विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HP Election: 2017 में भाजपा के 10 विधायकों ने हासिल की थी बड़ी जीत, जयराम ठाकुर भी सूची में, जानिए नंबर वन कौन

By Parkash BhardwajEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Wed, 19 Oct 2022 06:23 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2022 08:45 AM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मंडी जिला के मतदाताओं ने दस सीटों में ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के दस विधायकों ने बड़ी जीत पाई थी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के दस विधायकों ने बड़ी जीत पाई थी।

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मंडी जिला के मतदाताओं ने दस सीटों में से न केवल नौ सीटें भाजपा की झोली में डाली थी। बल्कि पांच विधानसभा क्षेत्रों में जीत का अंतर दस हजार से अधिक देकर छोटी काशी का मान रखा था। प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक जिला कांगड़ा से केवल तीन प्रत्याशी ही दस हजार से अधिक मतों से जीते थे। जीतने के मामले में दस हजारी बनने वाले बिलासपुर व सिरमौर जिला से एक-एक उम्मीदवार रहे। दस हजार से अधिक मताें के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों में सभी भाजपा के थे। इससे स्पष्ट होता है कि तब सत्ता में रही कांग्रेस के प्रति जनता में गुस्सा था।

पिछले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले दस विधायकों में से पांच ऐसे थे जिन्होंने जिला मंडी में झंडा गाड़ा था। देखने में आया है कि हमीरपुर जिला के मतदाता हर राजनीतिक दल के उम्मीदवारों की अग्नि परीक्षा लेते हैं और जीत का अंतर बहुत नहीं बढ़ने देते।

10 हजार से अधिक मतों से जीतने वाले सभी भाजपाई

यदि पिछले विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले दस उम्मीदवार थे। सभी उम्मीदवार भाजपा से थे, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को बड़े अंतर से पराजित किया था।

पांच मंडी जिला से थे

13वीं विधानसभा में सबसे अधिक मतों से जीतकर आने वाले विधायक नाचन से विनोद कुमार हैं। मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र से विनोद कुमार ने 15896 मतों से जीतने का रिकार्ड कायम किया था। जिला मंडी से अधिक अंतर से जीतने वालों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा व इंद्र सिंह गांधी का नाम शामिल है। मंडी जिला से भाजपा के पांच प्रत्याशियों ने दस हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।

हारने वाले सभी कांग्रेस नेता

पिछले चुनाव में जिन भाजपा प्रत्याशियों ने रिकार्ड मत प्राप्त करके जीत दर्ज की थी, इन्होंने सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को पराजित किया था।

सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले

  • नाम, दल, विधानसभा क्षेत्र, जीत का अंतर, किसे हराया
  • विनोद कुमार, भाजपा, नाचन, 15896, लाल सिंह कौशल
  • इंद्र सिंह गांधी, भाजपा, बल्ह, 12811, प्रकाश चौधरी
  • मुल्ख राज, भाजपा, बैजनाथ, 12669, किशोरी लाल
  • सुखराम चौधरी, भाजपा, पावंटा-साहिब, 12619, किरनेश जंग
  • महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा, धर्मपुर, 11964, चंद्र शेखर
  • जयराम ठाकुर, भाजपा, सराज, 11254, चेतराम ठाकुर
  • रविंद्र कुमार धीमान, भाजपा, जयसिंहपुर, 10710, यादवेंद्र गोमा
  • राजेंद्र गर्ग, भाजपा, घुमारवीं, 10435, राजेश धर्माणी
  • विपिन सिंह परमार, भाजपा, सुलह, 10291, जगजीवन पाल
  • अनिल शर्मा, भाजपा, मंडी सदर, 10257, चंपा ठाकुर

यह भी पढ़ें: Himachal Election: हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्‍कर, जानिए दोनों की मजबूती व कमजोरी, आप भी प्रयासरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।