विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: अब उड़नखटोले से जोर पकड़ेगा चुनाव प्रचार, प्रतिभा व जयराम के बाद ये नेता भी होंगे सवार

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Tue, 25 Oct 2022 06:01 PM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों के नेता चुनावी प्रचार को धार देंगे। पार्टी अध्यक्षों सहित प्रचार की बागडोर संभाल रहे नेताओं का 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाने का कार्यक्रम है। इसके लिए पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें उड़नखटोले यानि हेलीकॉप्टर मुहैया करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को पहले ही पार्टी ने हेलीकाप्टर मुहैया करवा दिया था।

कांग्रेस नेताओं को भी मिले दो हेलिकाप्‍टर

अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी प्रचार के लिए हेलिकाप्टर मिल गया है। कांग्रेस पार्टी ने भी दो हेलिकाप्टर प्रचार के लिए हायर किए हैं। इनमें एक हेलिकाप्टर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पास रहेगा। प्रतिभा सिंह का रोजाना तीन से 4 विधानसभा क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम तय हुआ है। इसी तरह दूसरा हेलिकाप्टर प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित केंद्र से रैलियों को संबोधित करने आने वाले बड़े नेताओं को रहेगा। वे हेलिकाप्टर से सीधे विधानसभा क्षेत्र के हेलीपैड जाएंगे और वहां से रैली स्थल पहुंचेंगे। भाजपा का भी इसी तरह का शेड्यूल है।

29 के बाद होगा स्टार वॉर

कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने स्टार प्रचारकों की सूची पार्टी हाईकमान को सौंपी हुई है। 29 को नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि है। इस दिन यह तय हो जाएगा कि कौन कौन चुनावी मैदान में है। इस के बाद ही दोनों दलों की तरफ से स्टार प्रचारक प्रदेश में प्रचार के लिए आएंगे।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: तीन बार विधायक रहे राकेश कालिया ने आखिर क्‍यों छोड़ी कांग्रेस, पढ़ें इनसाइड स्‍टोरी

Himachal Election 2022: जेपी नड्डा की मौजूदगी में मेजर मनकोटिया BJP में शामिल, राकेश कालिया ने भी ली सदस्‍यता

Himachal Election 2022: भाजपा ने नामांकन से चंद घंटे पहले बदला प्रत्‍याशी, कुल्‍लू में महेश्‍वर का टिकट कटा