विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: धूमल के क्षेत्र में राजेंद्र राणा के सामने सेना का जवान, लगा सकता है जीत की हैट्रिक

By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
Published: Fri, 04 Nov 2022 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2022 07:54 AM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 पुनर्सीमांकन के बाद अस्तित्व में आए हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार ...और पढ़ें

Himachal Election 2022: धूमल के क्षेत्र में राजेंद्र राणा के सामने सेना का जवान।
Himachal Election 2022: धूमल के क्षेत्र में राजेंद्र राणा के सामने सेना का जवान।

हमीरपुर, रणवीर ठाकुर। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, पुनर्सीमांकन के बाद अस्तित्व में आए हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सैनिक बहुल क्षेत्र में भाजपा की ओर इस बार कैप्टन रणजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आठ हजार के करीब सैनिक परिवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव न लड़ने के बाद यहां से पूर्व सैनिक को भाजपा का टिकट दिया गया है। कांग्रेस की ओर से दो बार से विधायक रहे राजेंद्र राणा तीसरी बार मैदान में हैं।

यहां पर भाजपा के रणजीत सिंह व कांग्रेस के राजेंद्र राणा के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) से अनिल राणा और बसपा के ज्ञान चंद भी मैदान में डटे हैं। इनके अलावा निर्दलीय राजेश कुमार भी मैदान में हैं। राजेंद्र राणा काफी समय से प्रचार में डटे हैं। राणा के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश भगेल व कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल, सहप्रभारी गुरकिरत सिंह कोटली, प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जनसभा कर चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के समर्थन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक रैली व छह जनसभाएं कर चुके हैं । पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी क्षेत्र में मोर्चा संभाल रखा है।

मतदाता :-

पुरुष - 37759

महिला 37637

सर्विस वोटर - 2186

नए मतदाता - 2186

कुल मतदाता - 75396

पिछले चार चुनाव में स्थिति

2003 - भाजपा - प्रेम कुमार धूमल

2007 - भाजपा - प्रेम कुमार धूमल

2012 - आजाद - राजेंद्र राणा

2017 - कांग्रेस - राजेंद्र राणा

कुल बूथ - 104

शहरी क्षेत्र - 1

ग्रामीण क्षेत्र - 300

संवेदनशील - 3

अतिसंवेदनशील - 0

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: प्रतिभा सिंह का तंज- इस बार राम के नाम से भी नहीं बच पाएंगे जयराम