यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anurag Thakur: अनुराग बोले- भारत जोड़ो यात्रा में राहुल टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ, यही कांग्रेस का असली चेहरा
Anurag Thakur खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा द्वारा विकास कार्यों को बढ़ावा देने ...और पढ़ें

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Anurag Thakur, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा द्वारा विकास कार्यों को बढ़ावा देने व कांग्रेस पर विकास का विरोध करने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा 'आज देश आगे बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। 2014 से पहले की परिस्थिति यह थी कि कांग्रेस के घोटाले, घोटाले और घोटाले थे। प्रियंका गांधी वाड्रा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं। शायद इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हुईं या शायद भाई को बहन की याद नहीं आई। राहुल गांधी उनके साथ हैं जो 'भारत के टुकड़े हो हजार' का नारा लगाते थे। यह कांग्रेस का असली चेहरा है।
#WATCH | "Priyanka ji (Priyanka GV), Rahul ji's in (Bharat Jodo) Yatra with tukde tukde gang. Maybe that's why you didn't join it or maybe a brother didn't remember his sister...He's there with those who chanted 'Bharat ke tukde ho hazaar'; shows Cong's real face," says A Thakur pic.twitter.com/ByOSEsk57r
— ANI (@ANI) November 4, 2022
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में करवाया विकास
अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में न कोई बड़ी यूनिवर्सिटी थी, न कोई मेडिकल कॉलेज था, न कोई बड़ा अस्पताल था और रेल की सुविधाएं भी न के बराबर थीं। केंद्र सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की लागत से यहां देश का सबसे बड़ा अस्पताल और मेडिकल इंस्टीट्यूट AIIMS बिलासपुर में बनाने का काम किया। पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर ऊना में बन रहा है। हमीरपुर में लगभग 350 करोड़ की लागत से 300 बिस्तर का अस्पताल बना कर दे दिया। और जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी का वादा किया था, पहले जब हमने मंजूर कराई थी तो 280 करोड़ खर्च होना था लेकिन अब 550 करोड़ रुपये उस सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए मिल चुके हैं।
कांग्रेस को विपक्ष में बैठने लायक नहीं छोड़ेगी कांग्रेस
उन्होंने कहा 'पूरे देश में कांग्रेस कहीं नहीं बची है। एक दो राज्यों में जहां इनकी सरकारें हैं वहां भी बहुत जल्द जनता इन्हें विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोडे़गी।' हिमाचल की जनता ने भी इस बार कांग्रेस के नेताओं को घर बिठाने की ठान ली है। कांग्रेस राज में फौजी भाई अच्छे हथियार मांगते थे, लेकिन उनको नहीं मिल पाते थे। मोदी सरकार ने कुछ ही दिनों के भीतर बेहतर हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट और आइएनएस विक्रांत जैसी शानदार सुविधाएं उन्हें मुहैया करवायी हैं। मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को मजबूती देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ ही देश का विकास भी जुड़ा हुआ है।
