Move to Jagran APP

हिमाचल में आम आदमी पार्टी करेगी घर-घर अभियान का आगाज, गारंटी कार्ड बांटेंगे, टिकट तय करने का भी रहेगा मानक

Himachal Pradesh Aam Aadmi Party हिमाचल प्रदेश में तीसरे राजनीतिक विकल्प की राह देख रही आम आदमी पार्टी अब लोगों को गारंटी के कार्ड बांटेगी। इन कार्ड में 11 तरह की गारंटी का उल्लेख होगा। इसके लिए पार्टी ने सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

By JagranEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Sun, 25 Sep 2022 07:04 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:46 AM (IST)
हिमाचल में आम आदमी पार्टी करेगी घर-घर अभियान का आगाज, गारंटी कार्ड बांटेंगे, टिकट तय करने का भी रहेगा मानक
हिमाचल प्रदेश में तीसरे राजनीतिक विकल्प की राह देख रही आम आदमी पार्टी अब लोगों को गारंटी के कार्ड बांटेगी।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Aam Aadmi Party, हिमाचल प्रदेश में तीसरे राजनीतिक विकल्प की राह देख रही आम आदमी पार्टी अब लोगों को गारंटी के कार्ड बांटेगी। इन कार्ड में 11 तरह की गारंटी का उल्लेख होगा। इसके लिए पार्टी ने सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में घर- घर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के सबसे बड़े कांग्रेस जिले के पालमपुर से इसकी शुरूआत होगी। आप के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर इसकी शुरूआत करेंगे। बाद में दिल्ली, पंजाब के पार्टी पदाधिकारी, मंत्री भी इसका हिस्सा बनेंगे।

loksabha election banner

टिकट तय करने का भी एक प्रमुख मानक

पार्टी ने अभी चार सीटों पर ही टिकट आवंटित किए हैं। 64 सीटों में प्रत्याशी का चयन करने का एक प्रमुख मानक घर- घर अभियान में निभाई जाने वाली भूमिका भी रहेगी। इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को पार्टी हाथों- हाथ टिकट थमाएगी। बशर्ते कि एक या दो दिन तक ही सक्रियता न दिखे।

दूसरी सूची कब आएगी बाहर

पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची नवरात्रों में बाहर आएगी। इसके लिए कई स्तर पर चर्चा चल रही है। तीसरी सूची नवरात्रों के तत्काल बाद जारी की जाएगी। दूसरी सूची दस से अधिक सीटों की होगी। कितनी सीटों पर प्रत्याशी घोषित होंगे, इसका अभी खुलासा नहीं किया जा रहा है।

केजरीवाल नहीं आए

काफ समय से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल नहीं आए हैं। सभी 11 गारंटी उनकी गैर मौजूदगी में दी गई। इनकी कमान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संभाली।

क्‍या कहते हैं आप अध्‍यक्ष

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्‍यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा सभी 11 गारंटी को घर- घर तक ले जाएंगे। इसके लिए विशेष अभियान की शुरूआत होगी। पालमपुर से आरंभ होगा। गारंटी के कार्ड भी बांटे जाएंगे। आप जो कहती है, सत्ता में आने के बाद पूरी भी करती है। भाजपा और कांग्रेस ने जनता के साथ केवल छलावा किया है। ईमानदारी की राजनीति की शुरूआत आप से हुई है। हमें हिमाचल में बड़ी सफलता मिल सकती है। जनता जरूर आशीर्वाद देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.