हिमाचल में लोगों की आवाजाही बढ़ी और पुलिस की सख्ती घटी, बिना मास्क पहनने के चालान में आई कमी
Himachal Police Mask Challan हिमाचल प्रदेश में कोरोना कफ्र्यू के बीच मास्क न पहनने वाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती कमजोर पड़ गई है। बीते 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मास्क न पहनने पर केवल 263 चालान किए और एक लाख 53 हजार का जुर्माना लगाया।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Police Mask Challan, हिमाचल प्रदेश में कोरोना कफ्र्यू के बीच मास्क न पहनने वाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती कमजोर पड़ गई है। बीते 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मास्क न पहनने पर केवल 263 चालान किए और एक लाख 53 हजार का जुर्माना लगाया। मास्क न पहनने वालों में पुलिस जिला बद्दी कांगड़ा से आगे निकल गया। वहां सबसे ज्यादा 46 चालान हुए, जबकि कांगड़ा में 44 चालान किए गए। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान बाजार में कोविड-19 से जुड़े निर्देशों के उल्लंघन करने के आरोप में 16 चालान किए गए हैं। आरोपितों से 8500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
चौबीस घंटे में कहां कितने चालान
- जिला, चालान, जुर्माना रुपये में
- बद्दी, 46, 23000
- बिलासपुर, 7, 3500
- चंबा, 20, 10500
- हमीरपुर, 29, 14000
- कांगड़ा, 44, 29000
- किन्नौर, 6, 3000
- कुल्लू, 12, 12000
- लाहुल, 1, 500
- मंडी, 30, 15000
- शिमला, 21, 17000
- सिरमौर, 16, 9000
- सोलन, 16, 8000
- ऊना, 15,8500
- कुल,263,153000
पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश
एसपी कानून एवं व्यवस्था भगत सिंह ठाकुर का कहना है प्रदेश में कोविड-19 के निर्देशों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां भी नियमों की अवहेलना होगी, कानून अपना काम करेगा। पुलिस को हर एक जैसी सख्ती बरतने के निर्देश हैं।
9.21 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
संवाद सूत्र, रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्रिलोक नेगी निवासी मांदली डाकघर मसली चिडग़ांव व पंकज कुमार निवासी पेटरली डाकघर सिनदासली की तलाशी ली तो 9.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस की मानें तो त्रिलोक नेगी नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना है जो काफी समय से रोहड़ू व चिडग़ांव क्षेत्र में नशीले पदार्थों को बेचने में सक्रिय था। पुलिस लंबे समय से इस गिरोह को पकडऩे का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि उनके साथ और कौन लोग संलिप्त हैं।