Move to Jagran APP

राजा का तालाब में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने राज्य अधिवेशन को लेकर की चर्चा

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा इकाई की बैठक खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय राजा का तालाब के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप पठानिया ने की। महासंघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष संदीप पठानिया का स्वागत किया।

By Richa RanaEdited By: Published: Tue, 14 Jun 2022 01:43 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2022 01:43 PM (IST)
राजा का तालाब में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने राज्य अधिवेशन को लेकर की चर्चा
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा इकाई की बैठक खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय राजा का तालाबमें हुई।

नूरपुर, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा इकाई की बैठक खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय राजा का तालाबमें हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप पठानिया ने की। राजा का तालाब पहुंचने पर महासंघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष संदीप पठानिया का स्वागत किया। बैठक में उपमंडल नूरपुर के अधीनस्थ शिक्षा खंडो के समस्त अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

बैठक संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप पठानिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर का अधीक्षक ग्रेड -1 के 66 पदों के सृजन करने पर महासंघ की ओर से आभार जताया। बैठक में 26 जून को प्रस्तावित राज्य स्तर पर हो रहे अधिवेशन की रूपरेखा के लिए विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष संदीप पठानिया द्वारा सभी प्रतिनिधियों को अलग-अलग कार्य करने के दायित्व दिया गया ताकि राज्य स्तरीय अधिवेशन को सफल बनाया जा सके। संदीप पठानिया ने अधिवेशन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया। बैठक में खण्ड राजा के तालाब के अध्यक्ष अंकुश धीमान ने बताया कि राज्य स्तरीय अधिवेशन में उपमंडल नूरपुर से लगभग 400 कर्मचारी भाग लेंगे।

बैठक में अंकुश धीमान खंड प्रधान राजा का तालाब, नरदेव सिंह खंड प्रधान नूरपुर ,संजय गुलेरी खण्ड प्रधान फतेहपुर, नवदीप कुमार खंड प्रधान जवाली ,संदीप शर्मा, अविनाश शर्मा, राजेश कुटलैहड़िया, शमशेर सिंह ,अमित कुमार, सुनील कुमार, अनिल धीमान, रजिंदर नरवीर सिंह ,सविता शर्मा ,सपना शर्मा रजिंदर सिंह , आशीष कुमार, आशीष धीमान ,कमलजीत सेवादार सुनील कुमार और प्राथमिक शिक्षक संघ के खंड अध्यक्ष बलदेव सिहं विशेष रूप से शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.