Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खेल प्रोजेक्‍टों की सूची सौंपेंगे राकेश पठानिया, दिल्‍ली में इन विषयों पर मंत्रणा

Himachal Minister Rakesh Pathania वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। दूरभाष पर राकेश पठानिया ने बताया उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:30 AM (IST)
खेल मंत्री राकेश पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की।
नूरपुर, संवाद सहयोगी। Himachal Minister Rakesh Pathania, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। दूरभाष पर राकेश पठानिया ने बताया उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्पोर्ट्स हब बनाने की केद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मांग की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व खेल मैदानों के निर्माण को लेकर अनुराग ठाकुर के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने बताया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास दिलाया है कि हिमाचल में खेल मैदानों के निर्माण व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र प्रदेश की पूरी मदद करेगा।

पठानिया ने बताया कि वह जल्द ही विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पुनः अनुराग ठाकुर से मिलेंगे व उन्हें प्रोजेक्टों की सूची सौंपेंगे। वहीं वन मंत्री राकेश पठानिया ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की।

loksabha election banner

पठानिया ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे पर्यावरण मंजूरी के मामले

शिमला। हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया के नई दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में पर्यावरण मंजूरी न मिलने के कारण लटकी परियोजनाओं को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा, जिससे विकास कार्यों में तेजी आ सके। यादव ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रदेश में कई विद्युत परियोजनाएं, मंडी का ग्रीन फील्ड व रोप-वे प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर केंद्रीय वन मंत्री से हिमाचल प्रदेश की योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.